google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मधुर मुस्कान से हर मर्ज का इलाज करने वाले ईएनटी सर्जन डॉ राकेश गुप्ता को जन्म दिन की बहुत बहुत बधाई....

Jul 20, 2025
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

Rakesh Gupta चिकित्सा जगत का जाना माना नाम।सिर्फ मरीजों का इलाज करनेबके लिए ही नहीं बल्कि हर समस्या के इलाज के लिए हमेशा तत्पर रहने वाला समाजसेवी भी।मधुर मोहक मुस्कान ही शायद अब उनकी पहचान बन गई है।यारो का यार भी,और रिश्ते/दोस्ती निभाना तो कोई उससे सीखे।मेरी मुलाकात तो छात्र जीवन से शुरू हुई और मित्रता प्रगाढ़ हुई डॉ राकेश के मेकाहारा के लिए अनशन पर बैठने के दौरान।उस समय वे अध्यक्ष थे और मैं साइंस कॉलेज का विश्व विद्यालय प्रतिनिधि यानी यूआर।उस आंदोलन में मैने भी उनके साथ भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की थी।डॉ राकेश गुप्ता की मांग पूरी कर ली गई और आंदोलन स्थगित हो गया मगर रिश्ते दिन ब दिन प्रगाढ़ होते चले गए,और आज तक चले आ रहे है।

हमेशा मुस्कुराते रहने वाले डॉ राकेश कभी किसी की मदद से पीछे नहीं हटते।मैने जब भी उनको फोन कर कहा यार राकेश,और इससे ज्यादा कुछ कहने की जरूरत ही नहीं पड़ी आज तक।इतना सुनते ही वे समझ जाते और बिना पीछे कहते भेज दे,जो भी है मै देख लूंगा।यार उसकी आर्थिक स्थिति........इससे पहले बात पूरी हो,उधर से आवाज आती तू फालतू बात मत कर मिशेंट भेज बाकी काम मेरा है।चल वो सब छोड़ ये बता तेरी तो तबियत ठीक है न।और फिर वही हंसी ठहाकों का दौर।कभी लगने ही नहीं दिया राकेश ने वो एक जाना माना सर्जन है।आज भी उससे मिलो तो ऐसा लगता है स्कूल कॉलेज के दिन लौट आए है।


हमने साथ में नागरिक संघर्ष समिति भी बनाई।पर उसका एक महत्वपूर्ण स्तंभ Vishwajeet Mittra अब हमारे बीच नहीं है। डॉ राजेश शहर और राज्य के लिए समर्पित है।वे मेडिकल कॉलेज से लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन तक की अध्यक्षता कर चुके है।कहने लिखने तो इतना है एक किताब ही बन जाएगी।फिलहाल इतना ही,शेष फिर कभी।

आज डॉ राकेश गुप्ता का जन्म दिन है,बहुत बहुत बधाई डॉ साब,आप भी बधाई दे सकते है।



Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html