आज 1 सितंबर को हो गये कई बदलाव, जानिए पूरा डिटेल्स......

आज से सिंतबर महीने की शुरुआत हो गई है और हर महीने की तरह इस महीने की पहली तारीख से भी कई बदलाव होने जा रहे हैं. इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा. सरकारी कर्मचारियों की सैलरी से लेकर शेयर मार्केट के नियमों में सितंबर में बदलाव होंगे | इसके अलावा कई महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए डेडलाइन भी इस महीने खत्म होने वाली है | हर महीने की पहली तारीख को देश की पेट्रोलियम कंपनियां LPG की कीमतों में बदलाव करती हैं | घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में केंद्र सरकार ने दो दिन पहले ही बड़ी राहत देते हुए 14.2 किलोग्राम वाले LPG Cylinder Price में 200 रुपये की कटौती की है | उज्जवला स्कीम के तहत आने वाले उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने घरेलू रसोई गैस की कीमतों में 200 रुपये की कटौती का ऐलान किया है. मार्केट रेग्युलेटर सेबी (SEBI) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी IPO बंद होने के बाद शेयर बाजारों में कंपनी के स्टॉक्स की लिस्टिंग होने की समयसीमा घटाकर आधी यानी तीन दिन कर दी गई है. अब तक ये डेडलाइन छह दिन की है. जल्दी लिस्टिंग के इस नए नियम से आईपीओ जारी करने वाली कंपनियों के साथ ही इनमें इन्वेस्टमेंट करने वालों को भी लाभ मिलेगा |
SEBI ने इस संबंध में पहले जारी नोटिफिकेशन में कहा था कि एक सितंबर 2023 या उसके बाद आने वाले सभी IPO के लिए लिस्टिंग टाइम के नए नियम स्वैच्छिक तौर पर लागू होंगे | वहीं, 1 दिसंबर 2023 से कंपनियों को अनिवार्य रूप से नियम का पालन करना होगा | सेबी ने बीते 28 जून की बैठक में T+3 को मंजूरी दी थी | सितंबर का महीना नौकरीपेशा और निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी अहम है | दरअसल, आयकर विभाग द्वारा रेंट-फ्री अकोमोडेशन से जुड़े नियमों में एक सितंबर 2023 से बदलाव होने जा रहा है. इससे हाई वेतन पाने वाले और नियोक्ता कंपनी की ओर से मिलने रेंट-फ्री होम में रहने वाले कर्मचारी अब और अधिक सेविंग कर सकेंगे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments