google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मनसुख या चाणक्य अमित शाह आ जाये, छत्तीसगढ़ में सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी - सुशील आंनद शुक्ला....

Nov 29, 2023
1 min read






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दो चरणों में 90 सीटों में मतदान हो चुका है. पहले चरण में 20 सीटों में 7 नवंबर और दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 सीटों में मतदान हुआ. चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 3 दिसंबर को होगा. जिसमें पता चलेगा की प्रदेश में किसकी सरकार आएगी. इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं मतगणना को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है. पीसीसी संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आंनद शुक्ला ने भाजपा की मतगणना को लेकर रणनीति पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि मनसुख मंडविया या चाणक्य अमित शाह आ जाये, छत्तीसगढ़ में सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी. इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों के नियमतिकरण पर कहा कि जो कर्मचारी बचे हैं उनके हित में आगे निर्णय लिया जाएगा |


मतगणना को लेकर भाजपा की रणनीति पर कांग्रेस ने तंज कसा है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आंनद शुक्ला ने कहा कि भाजपा मुगालते पालकर बैठी हैं कि वो सरकार बनाने जा रही. ढाई के अंक तक मुश्किल से पहुंचेगी, कोई भी रणनीति बना ले सब धरी के धरी रह जाएगी. छत्तीसगढ़ में चाहे मनसुख मंडविया आ जाये या चाणक्य अमित शाह आ जाये, सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी |


नियमतिकरण की आस में बैठे कर्मचारी पर सुशील आंनद ने कहा, भाजपा के 15 साल की सरकार में कर्मचारियों का अन्याय, शोषण हुआ. हमारी सरकार के समय में कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई, बहुत से कर्मचारियों को नियमित भी किया. जो कर्मचारी बचे हैं उनके हित में संसाधनों और बजट को देखते हुए आगे निर्णय लिया जाएगा |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html