google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आल इंडिया सिविल सर्विसेस खो खो स्पर्धा के लिए मनोरमा यदु का चयन यादव समाज मे हर्ष का माहौल.....

Oct 16, 2023
2 min read








































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • न्यू दिल्ली में दिखाएगी मनोरमा यदु अपनी खेल प्रतिभा !

रायपुर। आल इंडिया सिविल सर्विसेस खो-खो स्पर्धा का आयोजन न्यू दिल्ली के कोहाट एंकलेव खो- खो सेंटर में कराया जा रहा है। 16 से 18 अक्तूबर तक आयोजित इस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की महिला और पुरुष टीम भीं शामिल होंगी। इसी कड़ी में प्रदेश के महिला टीम का भी चयन किया गया है । जिसमे दुर्ग की रहने वाले शासकीय डॉक्टर वामन वासुदेव पटनाकार कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में सेवा दे रही मनोरमा यदु का भी चयन हुआ है। इस चयन से प्रदेश यादव ठेठवार समाज में हर्ष व्याप्त है। मनोरमा टीम के साथ दिल्ली रवाना हो चुकी है। बता दे कि मनोरमा यदु बचपन से मेधावी छात्रा रही है। पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी रूची रही है। प्राथमिक शाला व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की पढ़ाई तिलक विद्यालय दुर्ग में हुई है। कक्षा 6 वी से खो-खो खेल रही है । उनका चयन राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर पर अनेको बार हुई है। देश के विभिन्न प्रदेशो में छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से खो-खो प्रतियोगिता खेल चुकी है। साथ ही पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर की ओर से खो - खो प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानों में भाग ले चुकी है। मनोरमा यदु पाटन महाविद्यालय में क्लर्क के पद से पदोन्नत होकर वर्तमान में कन्या महाविद्यालय दुर्ग में पदस्थ हैं। मनोरमा यदु की स्नातक की पढ़ाई कन्या महाविद्यालय दुर्ग में हुई। जहां वे वतर्मान में पदस्थ हैं। बचपन से ही खेल में रुची होने के कारण विवाह उपरांत भी खो-खो के प्रति सम्मान व अभिरुची बनी रही जिसके कारण परिवार वालो के साथ पति नरोत्तम यदु ने भी खेल के प्रति भरपूर साथ दिया। यही कारण है कि आल इंडिया सिविल सर्विसेस खो-खो कोहट एन्क्लेव न्यू दिल्ली के लिए चयन हुआ यदु परिवारों वालों के सहमति से आज छत्तीसगढ़ की ओर खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने दिल्ली पहुच गयी है। उनका चयन समस्त छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। मनोरमा यदु के खो खो प्रतियोगिता में चयन से प्रदेश में यादव समाज में खूशी की लहर है। मनोरमा यदु नरोत्तम यदु प्रदेश महासचिव प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ यादव ठेठवार समाज की धर्म पत्नी है।


यादव समाज की ओर से बधाईया मिल रही है। प्रदेश अध्यक्ष गुलेनद्र यादव, परमानंद यादव प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, ललिता यादव प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,समलिया यादव प्रदेश महासचिव,हरीश यादव, बसंत रामजीवन यदु , रामसिंह यादव,जोहत यादव, पी आर यदु से नि मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राम यदु,देशराज अजय ,शंकर यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, पुष्कर यादव प्रदेश कोषाध्यक्ष,संतोष यदु गोविन्दा यादव, युगल किशोर यदु, आर के यदु मनमोहन यादव,रामअवतार यदु, बलराम यादव,रोमशंकर यादव,अशोक यादव म प्र ,शशि यादव पार्षद शशिकांत यदु प्रदेश मीडिया प्रभारी सहित पूरे यादव समाज ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html