google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शख्स की गला रेतकर हत्या, FIR दर्ज....

Dec 19, 2023
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली - उत्तरपूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में 37 वर्षीय एक मेल नर्स का खून से लथपथ शव शौचालय के बाहर से मिला। मृतक की पहचान दिल्ली के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर निवासी रामजी लाल कुमावत के रूप में हुई।


हत्या की सूचना मंगलवार सुबह 6:52 बजे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल से मिली, जिसके बाद पुलिस टीम को न्यू उस्मानपुर इलाके में भेजा गया। पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) जॉय टिर्की ने कहा, ”उनकी पत्नी सुधा कुमावत ने पुलिस को बताया कि उनकी और रामजी लाल की शादी को 12 साल हो गए थे। उनके दो बच्चे हैं, दोनों लड़के 11 और 8 साल के हैं। वे राजस्थान के सीकर के रहने वाले हैं।”


डीसीपी ने कहा, “रामजी लाल जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में नर्स के रूप में काम करते थे, जबकि सुधा 2016 से सीलमपुर के सरकारी स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में काम करती हैं।” मंगलवार को वे राजस्थान के जयपुर में एक शादी में शामिल होने के बाद रात 12:30 बजे अपने घर पहुंचे थे। बच्चे एक कमरे में सोने चले गए, जबकि पति-पत्नी दूसरे कमरे में सोने जाने से पहले लगभग एक घंटे तक एक-दूसरे से बातचीत करते रहे।


डीसीपी ने कहा, “वह मंगलवार सुबह 6:05 बजे उठी और उन्‍होंने रामजी लाल को शौचालय के बाहर खून से लथपथ पाया। उसके पास ही एक चाकू पड़ा हुआ था। रामजी लाल को अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गर्दन के दाहिनी ओर एक गहरा कटा हुआ घाव पाया गया। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।”

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html