अपना हेयरकट कराने के लिए शख्स ने बनाया रोबोट.............

एक शख़्स ने अपने बालों को कटवाने के लिए रोबोट बनाया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है | अमेरिकी इंजीनियर शेन विघटन नाम के व्यक्ति ने एक विशेष रोबोट से अपना हेयरकट करवा जिसे उन्होंने खुद बनाया है | शख़्स का वीडियो यूट्यूब चैनल स्टफ मेड हेयर पर कुछ साल पहले पोस्ट किया था | अब वीडियो का एक हिस्सा रेडिट पर वायरल हो गया है | इस वीडियो को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं |
विघटन ने इस बारे में भी बताया है | उन्होंने यूट्यूब वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, 'इस तरह की मशीन की संभावनाएं अनंत हैं, सबसे दिलचस्प चीजें बाल कटवाने की है, जो किसी इंसान के लिए बेहद मुश्किल है | अपने सिर के एक तरफ से दूसरे तक गणितीय रूप से पर्फेक्ट हेयरकट कराने की कल्पना करें | या कल्पना करें कि अगर मैंने इसमें एक ट्रिमर जोड़ दिया और आपके बालों में सही लिथोफेन पैटर्न काट दिया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments