सुसाइड करने मोबाइल टावर पर चढ़ा शख्स, दबंग पार्षद पर कार्रवाई नहीं...
- ANIS LALA DANI
- Nov 24, 2023
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
भिलाई में थाने के अंदर गुंडागर्दी करने वाले पार्षद अभय सोनी और उसके बेटे की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे नाराज पीड़ित सतपाल सिंह सुसाइड करने सेक्टर-10 मार्केट स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बाद में मौके पर पहुंचे सांसद विजय बघेल ने उससे फोन पर बात कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब जाकर सतपाल टावर से उतरा।
आरोप है कि पार्षद अभय सोनी और उसके बेटे ने पगड़ी खींचकर सतपाल से मारपीट की थी। इतना ही नहीं थाने के अंदर भी धौंस दिखाई थी। इस मामले में सतपाल पर भी केस दर्ज किया गया है। इससे आहत सतपाल टावर में चढ़कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था।