google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आधिकारिक आवास राजभवन की जासूसी करवाने के आरोप ममता सरकार पर..

Nov 21, 2023
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बंगाल- तृणमूल कांग्रेस सरकार के साथ बढ़ते तनाव के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि उनके आधिकारिक आवास राजभवन में जासूसी की कोशिश हो रही है। बोस ने दावा किया कि कोलकाता स्थित गवर्नर हाउस में जासूसी को लेकर उनके पास विश्वसनीय सूचना है।


राज्यपाल ने कहा कि मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर दी गई है। उन्होंने कहा, ‘यह सच्चाई है। राजभवन में जासूसी को लेकर मेरे पास विश्वसनीय जानकारी है। फिलहाल मैं इंतजार कर रहा हूं और देखता हूं कि आगे क्या होता है।


राज्यपाल बोस ने यह नहीं बताया कि जासूसी प्रयास के पीछे कौन हो सकता है। मालूम हो कि बोस का राज्य सरकार के साथ कई मामलों को लेकर तनावपूर्ण संबंध रहा है। इसी महीने की शुरुआत में गवर्नर ने रवींद्रनाथ टैगोर के नाम वाली पट्टिकाओं की स्थापना पर यूनिवर्सिटी से रिपोर्ट मांगी थी। उन्होंने राजभवन के उत्तरी द्वार का नाम भी बदल दिया और ‘गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर गेट’ रख दिया था। यह सब तब हुआ जब कैंपस के अंदर टैगोर के नाम के बिना कुछ पट्टिकाएं लगाई गईं, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html