google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पारंपरिक वेशभूषा में सराबोर नजर आया मालरोड.....

Jan 5, 2024
2 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मनाली - राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल का दूसरे दिन मनाली के मालरोड पर कुल्लवी नाटी आकर्षण का केंद्र रही। पर्यटक नगरी मनाली में राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन आयोजित महानाटी में मनाली के वामतट की 1200 महिलाओं ने एक साथ नाटी डाली। कुल्लवी वाद्य यंत्रों ने माल रोड़ मधुर धुनों से गुंजायमान कर दिया। विंटर कार्निवल के दूसरे दिन महानाटी का आयोजन किया गया। इस दौरान लेफ्ट बैंक के 95 महिला मंडलों ने पारंपरिक वेशभूषा में नाटी डाली। बुधवार को देवभूमि के पहनावे की सैलानियों ने भी खूब तारीफ की। देश के विभिन्न कोने-कोने से आए पर्यटक कुल्लवी परंपरा में सुसज्जित महिलाओं द्वारा मनाली के मालरोड पर डाली गई कुल्लवी महानाटी से मदहोश हो गए। मनाली का माल रोड़ पारंपरिक वेशभूषा में सराबोर नजर आया। विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन लेफ्ट बैंक मनाली की महिला मंडलों की 1200 के करीब महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पट्टू व धाठु में कुल्लवी नाटी में हिस्सा लिया। कुल्लवी परिधान में सजकर महिलाओं ने शानदार नृत्य किया।


इस दौरान देवभूमि कुल्लू की परंपरा का बखूवी प्रदर्शन हुआ। विंटर कार्निवाल के मंच से कलाकारों ने कुल्लवी संस्कृति को पेश किया। इस महानाटी को देखकर मनाली पहुंचे हजारों पर्यटक हिमाचल संस्कृति के दीवाने हो गए। महिलाओं ने पौराणिक आभूषणों में चंद्रहार, बालू, बाजू बंद, पंजेब, तीन फूल वाले पटूटू पहनकर महानाटी में हिस्सा लिया। ऊझी घाटी की महिलाओं ने कुल्लवी महानाटी से पुरातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया। प्राचीन आभूषणों से सुसज्जित महिलाओं ने नाटी के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। वहीं, मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ भी नाटी नाचने में पीछे नहीं रहे । बता दें कि पर्यटक भी महानाटी में महिलाओं के साथ खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। उन्होंने महानाटी को अपने मोबाइल में कैद किया । विंटर कार्निवल कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली रमण कुमार ने कहा कि महानाटी में 95 महिला मंडल की लगभग 1200 के करीब महिलाओं ने भाग लिया। नाटी से पुरातन संस्कृति के संरक्षण और संवद्र्धन का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि पांच जनवरी को राइट बैंक की महिलाओं की महानाटी होगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html