मल्लिकार्जुन खरगे-सोनिया गांधी और राहुल के कहने पर मिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने खुद के पार्टी प्रमुख बनने को लेकर बड़ा खुलासा किया है |महिला कांग्रेस के कार्यक्रम में खरगे ने कहा, मुझे अध्यक्ष पद सोनिया गांधी और राहुल गांधी के कहने पर मिला है | खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस अगर संविधान और लोकतंत्र की हिफाजत नहीं करती तो मोदी कभी पीएम नहीं बनते |
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का यह बयान इसलिए अहम है क्योंकि पार्टी पहले ही कह चुकी है कि खड़गे को पूरी वोटिंग और उचित प्रक्रिया के बाद इस पद के लिए चुना गया है। ऐसे में खड़गे के इस बयान के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
खरगे ने आगे कहा, संसद में पीएम मोदी केवल अपनी बात करते हैं, गांधी, नेहरू, पटेल, अंबेडकर को याद नहीं करते. मणिपुर जल रहा है लेकिन पीएम झांकने तक नहीं गए. कांग्रेस अध्यक्ष ने 15 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन पर भी निशाना साधा और बोले कि पीएम ने लाल किले से कहा कि अगली बार फिर यहां झंडा फहराऊंगा. मैंने कहा, वो झंडा जरूर फहराएंगे लेकिन अपने घर पर और अमित शाह अपनी पत्नी के साथ अपने घर पर फहराएंगे |
खरगे ने कहा, राहुल गांधी भारत जोड़ने का जबकि पीएम तोड़ने का काम करते हैं. उन्होंने कहा, पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर ज्यादा हैं, अगर महिलाएं ठान लें तो बीजेपी सरकार को हटा सकते हैं. बांग्लादेश युद्ध का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश आजाद करवाया, पाकिस्तान के एक लाख लोगों को जेल में डाला. मोदी आसमान में उड़ रही चील को भैंस बता कर गुमराह करते हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments