google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चलती कार से रील बनाना, 3 युवकों पड़ा भारी ......पढ़े पूरी खबर....

Jul 27, 2023
1 min read











गाजियाबाद - अपनी जान जोखिम में डालकर रील बनाने का शौक लोगों को जेल की सलाखों के पीछे तक पहुंचा रहा है। लेकिन फिर भी युवा तेज गाड़ियों पर स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। गाजियाबाद में बीती रात तेज रफ्तार से चल रही एक कार की खिड़कियों से बाहर लटक कर स्टंटबाजी करते हुए कुछ युवकों का वीडियो सामने आया। इसके बाद पुलिस ने कार की नंबर प्लेट से कार मालिक तक पहुंच कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है और उनकी कार सीज की है। इनका एक साथी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, साहिबाबाद रेपिड मेट्रो स्टेशन के सामने रोड पर 3-4 युवक खतरनाक तरीके से चलती कार पर स्टंट करते दिखायी दे रहे हैं। वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद बेलेनो कार पर स्टंट कर रहे युवक प्रियांशु सिंह, अर्जुन त्यागी, राहुल आहुजा और सत्यम की पहचान कर 3 आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये युवको ने बताया कि घटना के समय दोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाकर लौट रहे थे। घटना में शामिल कार बैलेनो को सीज किया गया है। सोशल मीडिया पर कार और बाइक से स्टंट करने वाले युवकों के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, हर बार पुलिस कड़ी कार्रवाई करती है, हजारों रुपए के चालान करती है। युवकों को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ता है लेकिन फिर भी युवा अपनी जान और दूसरे की जान जोखिम में डालकर रील बनाने से बाज नहीं आ रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html