छत्तीसगढ़ में बड़ा हंगामा: मुख्यमंत्री आवास के पास सुरक्षा घेरा तोड़कर घुसा युवक, पुलिसकर्मियों से हुई झड़प....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री आवास के मुख्य द्वार के बाहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सिरफिरा युवक अचानक सुरक्षा घेरे को पार करते हुए अंदर घुसने की जिद पर अड़ गया। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और डायल 112 की टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, जिससे गुस्साए युवक ने पुलिसर्किमयों पर ही हमला बोल दिया।
लाठीचार्ज के बाद युवक हिरासत में -
हालात बेकाबू होते देख पुलिस को तुरंत सख्त कदम उठाना पड़ा। युवक को काबू में करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद बड़ी मुश्किल से उसे नियंत्रित किया जा सका। फिलहाल, सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी युवक को अपनी हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसके इस कदम के पीछे क्या मकसद था।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो -
इस सनसनीखेज घटना का एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सुरक्षाबलों और युवक के बीच हुई तकरार साफ देखी जा सकती है। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments