google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कोरबा में बड़ी चोरी: सूने मकान का ताला तोड़कर 7 लाख के गहने और नकदी पार...

Oct 13
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

कोरबा: छत्तीसगढ़ के औद्योगिक जिले कोरबा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। कुसमुंडा एसईसीएल कॉलोनी में एक सूने आवास को निशाना बनाते हुए शातिर चोरों ने लगभग 7 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। जिस वक्त यह वारदात हुई, पीड़ित परिवार पितृपक्ष मनाने के लिए अपने पैतृक गांव अंबिकापुर गया हुआ था। वापसी पर घर का सारा सामान बिखरा मिलने पर चोरी का पता चला।


पीछे का दरवाजा तोड़कर घुसे चोर -

मिली जानकारी के अनुसार, कुसमुंडा कॉलोनी के आवास क्रमांक बी-322 में रहने वाले विकुल दास एसईसीएल में डंपर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। वे अपने परिवार संग अंबिकापुर गए थे। घर सूना पाकर अज्ञात चोरों ने पिछली तरफ का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद बेडरूम की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती आभूषण और नकदी समेट कर फरार हो गए।


शादी की खुशियां मातम में बदलीं -

पीड़ित विकुल दास ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे के विवाह के लिए ये सभी सोने-चांदी के गहने विशेष तौर पर बनवाकर रखे थे। अचानक हुई इस बड़ी चोरी से परिवार को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है और शादी की तैयारियां प्रभावित हुई हैं।


पुलिस कर रही है तलाश -

पड़ोसियों और परिजनों से सूचना मिलने के बाद कुसमुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। इस घटना के बाद से स्थानीय रहवासियों में सूने मकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html