google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 737 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार...

42 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- बालोद :- अवैध नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ बालोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुल 737 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। जब्त नशीली दवाओं की कीमत लगभग 4,790.50 रुपये बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और एक स्कूटी भी जब्त की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बालोद के टिकरापारा निवासी सुशील कुमार आर्य उर्फ साईं अवैध नशीली दवाइयां बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। आरोपी अपनी काले रंग की होंडा डियो स्कूटी क्रमांक CG 24 V 7412 की डिक्की में नशीली कैप्सूल रखकर घूम रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की में रखी लाल पॉलीथीन से TraiSPAS (Tramadol) की 449 कैप्सूल बरामद हुईं।


इनका कुल वजन 255.930 ग्राम और कीमत लगभग 2,918.50 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन और लगभग 60 हजार रुपये कीमत की स्कूटी भी जब्त की। सुशील कुमार आर्य से पूछताछ और उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने मामले में दो अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की। पुलिस ने दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 25 निवासी शंकर नायडू के कब्जे से SPAS-TRASCEN-PLUS (Tramadol) की 144 कैप्सूल बरामद कीं। इनकी कीमत लगभग 936 रुपये बताई गई है। आरोपी से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।


इसी तरह बालोद के नया पारा निवासी भूपेश्वर साहू उर्फ मंडल के कब्जे से भी SPAS-TRASCEN-PLUS (Tramadol) की 144 कैप्सूल बरामद हुईं। इनकी कीमत लगभग 936 रुपये बताई गई है। पुलिस ने उसके कब्जे से भी एक मोबाइल फोन जब्त किया है। इस प्रकार पुलिस ने तीनों आरोपियों से कुल 737 नशीली कैप्सूल जब्त की हैं। इनमें TraiSPAS की 449 और SPAS-TRASCEN-PLUS की 288 कैप्सूल शामिल हैं। बरामद दवाओं की कुल कीमत 4,790.50 रुपये आंकी गई है।


पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 537/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ग) के तहत कार्रवाई की है। सुशील कुमार आर्य उर्फ साईं को 10 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था, जबकि शंकर नायडू और भूपेश्वर साहू उर्फ मंडल को 11 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई में नशीली कैप्सूल के साथ तीन मोबाइल फोन और एक स्कूटी जब्त की गई है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html