ऑनलाइन सट्टा खेलने-खिलवाने वालों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही....

पत्रकार यूनुस कुरैशी की कलम से:-
बिलासपुर जिले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। करोड़ों के ऑनलाइन सट्टा खेलने-खिलवाने वाले खाईवाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 16 मोबाइल, 1 लैपटॉप, 1 सैमसंग टी.वी, 1 लाइन पेटी, 2450 नकदी रकम, 1 सोनी रिकॉर्डर, 1 कैलकुलेटर जिसकी किमती 84050 रूपये के साथ 1 करोड़ रूपये से अधिक की सट्टा लेन-देन के दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि वह बड़े पैमाने पर सट्टा लेन-देन में शामिल था।
पाकिस्तान और बंगलादेश के मध्य एशिया कप वनडे मैच में ऑनलाइन सट्टा खेल रहा था। यह मामला सरकंडा थाने में (अपराध क्रमांक 1227/23) के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी राजकिशोर नगर में ठहरा हुआ था और वहां से ऑनलाइन सट्टा खेलने का अपना कार्यक्रम चला रहा था।
आरोपी- सागर चेतवानी(22), पता– राजकिशोर नगर, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments