तीन स्कूली बच्चों की एक बड़ी सड़क दुर्घटना में मौत...

बिलासपुर ब्रेकिंग - छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिविल लाइंस थाना इलाके में सोमवार को डिवाइडर से टकरा कर स्कूटी सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के बिलासपुर बाईपास पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई जिससे एक छात्र समेत तीन किशोरों की मौत हो गई, स्कूटी पर तीनों बच्चे जा रहे थे तभी अचानक उनके सामने कुत्ता आने से उनकी स्कूटी फिसल गई। स्कूटी की रफ्तार बहुत ज्यादा थी, इसलिए डिवाइडर से टकरा गई और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान आयान, अहद और उमेर के रूप में हुई है तीनों की उम्र 15 से 16 साल के बीच है, मृतकों में से एक ग्रीनवुड स्कूल का छात्र है जो स्कूल जा रहा था और साथ में दो उसके दोस्त भी स्कूटी पर सवार थे, सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस घटनास्थल पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments