अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नालागढ़- पुलिस थाना बद्दी के तहत रत्ता खड्ड में अवैध खनन करते हुए एक पोकलेन मशीन व 2 टिप्परों को जब्त किया गया है। पुलिस को काफी समय से शिकायतें मिल रहीं थीं कि रत्ता खड्ड में रात के अंधेरे में अवैध खनन हो रहा है, जिस पर पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई।
बद्दी की रत्ता खड्ड में अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाईपोकलेन चालक की पहचान राकेश कुमार निवासी गांव भोगपुर तहसील नालागढ़ व टिप्पर चालकों की पहचान अभिषेक शर्मा निवासी गांव अम्बवाला डाकघर पंजैहरा नालागढ तथा अमन कुमार निवासी नंगल जिला रूपनगर पंजाब के तौर पर हुई है।
एसएचओ बद्दी राकेश राय ने बताया कि सुबह के समय जब पुलिस टीम गश्त पर थी तो रत्ता खड्ड में एक पोकलेन मशीन व 2 टिप्परों को अवैध खनन करते हुए पकड़ा। इस दौरान पोकलेन व टिप्परों के चालक खनन करने के संदर्भ में कोई भी दस्तावेज पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर सके। तीनों चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा वाहन को जब्त कर लिया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments