google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मस्जिद और मंदिरों से उतरवाए लाउडस्पीकर...

Nov 27, 2023
2 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

लखनऊ - धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बजाने के मामले यूपी पुलिस एक बार फिर ऐक्शन में है। लखनऊ कानपुर समेत प्रदेशभर में स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार के निर्देश पर सोमवार सुबह अभियान चलाकर पुलिस ने लाउडस्पीकर को उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि लाउडस्पीकर को उतरवाने के दौरान पुलिस को सहयोग मिला। शांति से कार्रवाई की गई। खबर के मुबातिक, पुलिस टीमें सोमवार सुबह पांच गश्त पर निकली। जानकारी करने के फिर पुलिस ने एक्शन लिया।


लखनऊ में तकिया वाली मस्जिद, गाजीपुर क्षेत्र समेत कई इलाकों में मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरे गए। वहीं फैजाबाद के उत्तर थाना दक्षिण थाना रसूलपुर और थाना रामगढ़ क्षेत्र से करीब एक दर्जन लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं। हमीरपुर में भी सुबह पांच बजे से पहले ही एसडीएम, सीओ पुलिस फोर्स के साथ मस्जिदों के भ्रमण पर रहे। शहर की मस्जिदों के जिम्मेदारों से मिलकर उन्हें शासन द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी दी। हालांकि किसी भी मस्जिद में बाहर कोई लाउड स्पीकर लगा नहीं मिला है। कानपुर में गोविद नगर, नई सड़क समेत कई मस्जिदों से भोर पहर लाउडस्पीकर हटाए गए। पुलिस आयुक्त आर.के. स्वर्णकार के नेतृत्व में धार्मिक स्थलों/ सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध लाउस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रों को विभिन्न थानाक्षेत्र के अन्तर्गत विशेष अभियान चलाकर हटवाए गए। बांदा में भी मस्जिदों और मंदिरों से लाउडस्पीकर हटाए गए हैं। चित्रकूट के एक मस्जिद से भी हटाया गया। फर्रुखाबाद में 37 स्थान पर आवाज कम कराई गई 9 स्थान से लाउडस्पीकर हटवाए गए। ललितपुर में तीन मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए। साथ ही कई मस्जिदों में वॉल्यूम कम कराया गया। कन्नौज में करीब 20 मस्जिदों में कार्रवाई की गई। तेज लाउडस्पीकरों की आवाज घटवाई गई। फतेहपुर में 14 लाउडस्पीकर हटवाए गए।21 स्थानों पर आवाज कम कराई गई। औरैया में 19 जगह पर लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई गई। चार स्थानों पर लाउडस्पीकर उतरवाए गए।


पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली उरई व जालौन कोतवाली क्षेत्र का भ्रमण कर धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर चेक किया गया एवं धार्मिक स्थलों के धर्मगुरुओं को मानक के अनुसार लाउडस्पीकर बजने हेतु निर्देशित किया गया तथा ड्यूटीरत पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने उरई कोतवाली की मुख्य मस्जिद करसान रोड स्थित कब्रिस्तान मस्जिद व मोहल्ला नया रामनगर की ईदगाह वाली मस्जिद जाकर वहां के पेश इमाम को मानक के हिसाब से लाउडस्पीकर चलने और बेवजह के लाउडस्पीकर हटाने का निर्देश दिया। इसके अलावा जालौन कोतवाली क्षेत्र में भी यह अभियान चलाया गया और सभी जगह धर्म गुरुओं व पेश इमामों को डीजीपी के आदेश का पालन करने का निर्देश दिया गया।

दरअसल, सीएम योगी ने त्योहारों पर समीक्षा बैठक के दौरान लाउडस्पीकर के खिलाफ फिर अभियान चलाने की बात कही थी। इस पर स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने जिलों को निर्देश दिया कि फिर से एक्शन लिया जाए। इसी कड़ी में पुलिस फिर सक्रिय हो गई। लाउडस्पीकर के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html