google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नेशनल हाईवे-30 में कोहरे के चलते हुआ बड़ा हादसा, ट्रक चालक की मौत.....

Jan 18, 2024
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे- 30 पर 2 ट्रकों के बीच टक्कर हो गई है। हादसा बस्तर के कोसा सेंटर के पास हुआ है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि घना कोहरा होने की वजह से हादसा हुआ है। मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच हादसा हुआ है। जगदलपुर से एक ट्रक कबाड़ का सामान लेकर रायपुर की तरफ जा रहा था, तो वहीं विपरीत दिशा से दूसरा ट्रक जगदलपुर की तरफ आ रहा था। घना कोहरा होने की वजह से बस्तर में नेशनल हाईवे- 30 के किनारे स्थित कोसा सेंटर के पास दोनों ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।


हादसा इतना जबरदस्त था कि इनमें से एक ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कुछ देर बाद इस हादसे की जानकारी पुलिस को मिली। जिसके बाद जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html