ओवरब्रिज के पास हुआ बड़ा हादसा, युवक की मौत.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राजनांदगांव - शहर के चिखली में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में जारी है। घटना गुरुवार 3.30 बजे की है। खैरागढ़ के दिलीपपुर में रहने वाला 22 वर्षीय शुभम वर्मा अपने साथी लखोली निवासी शरद यादव के साथ बाइक से खैरागढ़ से नांदगांव की दिशा में आ रहा था। दोनों चिखली ओवरब्रिज के पहले पहुंचे थे, तभी सामने चल रहे ट्रक को ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में शुभम वर्मा ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शरद को गंभीर चोटें आई है। जिसे तत्काल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। चिखली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को सड़क से हटाया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments