google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा.....

Aug 24, 2023
1 min read

































































दिल्ली एयरपोर्ट पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक ही एयरलाइंस की दो फ्लाइटों को एक ही समय पर उड़ान और लैंडिंग की अनुमति मिल गई। हालांकि कंट्रोल रूम के समय रहते एक्शन लेने से बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह विस्तारा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को लैंड होने की एटीसी से अनुमति मिली थी, वहीं उसी समय विस्तारा की ही एक अन्य फ्लाइट को उड़ान भरने के लिए भी अनुमति मिल गई।


एटीसी द्वारा निर्देश दिया गया और जो फ्लाइट उड़ान भरने वाली थी उसका संचालन रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विस्तारा की फ्लाइट यूके725 दिल्ली से बागडोगरा के लिए उड़ान भरने वाली थी उसी समय विस्तारा की ही एक फ्लाइट अहमदाबाद से दिल्ली लैंड करने जा रही थी।


यह दोनों फ्लाइट समानांनतर रनवे पर संचालित हो रही थीं। दोनों जहाजों को एक ही समय पर अनुमति मिली लेकिन एटीसी ने नियंत्रण लेते हुए बागडोगरा जा रही फ्लाइट की उड़ान रोक ली। एयर ट्रैफिक कंटोल (एटीसी) के निर्देश के बाद बागडोगरा जा रही फ्लाइट पार्किंग में लौट आई। अधिकारियों ने को बताया कि इसके बाद फ्लाइट में दोबारा ईंधन भरा गया और ब्रेक आदि भी चेक किया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि खराब मौसम होने पर फ्लाइट वापस आ सके।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html