google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राज्य में महतारी वंदन योजना आज से लागू, कैबिनेट बैठक में हुआ बड़ा फैसला...

Feb 1, 2024
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना- छत्तीसगढ़ में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने 'महतारी वंदन योजना' को मंजूरी दे दी है.` इस योजना के तहत राज्य में विवाहित महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह वित्तीय सहायता दी जाएगी. बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में महतारी वंदन योजना को लागू करने का वादा किया था. जिसे बुधवार को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी गई. इसके साथ ही सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलने वाले पारिश्रमिक को भी 4000 रुपए प्रति बोरा से बढ़ाकर 5500 रुपए प्रति बोरा करने का फैसला किया है.

महिलाओं को मिलेगा 1000 रुपये प्रतिमाह

छत्तीसगढ़ सरकार ने 'मोदी की गारंटी' के तहत घोषणा पत्र में शामिल एक और योजना को मंजूरी दे दी है. इस योजना के तहत राज्य की विवाहित महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह यानी कि हर साल 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इस योजना का उद्देश्य राज्य में महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है. महिलाओं के साथ हुए लिंग भेद, असमानता और जागरूकता की कमी के चलते समाज में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करना है. इसके साथ ही बैठक में छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2024 के प्रारूप को भी मंजूरी दी गई है.

आवदेन फॉर्म कैसे जमा करे ?

महतारी वंदन योजना का लाभ देने के लिए सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं के लिए आवेदन फार्म जमा करने हेतु ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान आप सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकेंगे ऑफलाइन प्रक्रिया के दौरान समस्त पात्रता प्राप्त महिलाएं अपने ऑफलाइन आवेदन फॉर्म महतारी वंदन योजना से संबंधित कार्यालय में जाकर जमा कर सकती हैं। इस योजना के आवेदन फार्म जमा करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है।

महतारी वंदना योजना के लिए जरूरी पात्रता

  • महतारी वंदन योजना में केवल छत्तीसगढ़ की मूल निवासी महिला ही आवेदन कर सकती है।

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की आयु 23 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होना चाहिए।

  • महतारी वंदन योजना का लाभ केवल राज्य की विवाहित और तलाकशुदा महिलाओं को ही दिया जाएगा।

  • इस योजना में लाभ प्राप्त करने वाली महिला आयकरदाता नहीं होनी चाहिए एवं सालाना आय 5 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए

  • आधार कार्ड

  • वोटर कार्ड

  • पैन कार्ड

  • बैंक पासबुक

  • मूल निवासी प्रमाण पत्र

  • एक पासपोर्ट साइज फोटो

  • विवाह प्रमाण पत्र

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html