google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रेस वार्ता........

Aug 23, 2023
3 min read




























































  • भूपेश सरकार में महिलाएं त्रस्त:श्रीनिवासन

  • जनसंपर्क एवं युवतीसंवाद सम्मेलनों के जरिए छत्तीसगढ़ की हर विधानसभा में महिलाओं से भाजपा महिला मोर्चा संपर्क साधेगा : श्रीनिवासन

  • भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने पत्रकारों से कहा- महिला मोर्चा केंद्र से चल रही 15 प्रमुख महिलाकेंद्रित योजनाओं को भी छत्तीसगढ़ की जनता तक पहुँचाएगा

  • केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए जो राशि भेज रही है, वह प्रदेश की महिलाओं तक नहीं पहुँच रही, प्रदेश सरकार ने हजारों महिलाओं को बेरोजगार कर दिया

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह कि कलम से:-

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कहा है कि भाजपा महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी-कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस चुकी हैं। वानथी श्रीनिवासन ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शक्ति केन्द्रों तक जाकर हर एक महिला से संपर्क किया जाएगा और उनको केन्द्रीय योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ व देशभर में एक करोड़ महिलाओं से सम्पर्क करने का लक्ष्य तय किया गया है। सितंबर के महीने से विभिन्न जनसंपर्क अभियान एवं युवती सम्मेलनों के तहत छत्तीसगढ़ की हर विधानसभा के विभिन्न वर्गों की महिलाओं से भाजपा महिला मोर्चा संपर्क साधेगा।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भारत आविष्कारों एवं टेक्नोलॉजी में क्षेत्र में नयी ऊंचाइयों को छू रहा है। महिला सशक्तीकरण और महिलाओं की उन्नति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनओं की विस्तार से चर्चा करते हुए वानथी श्रीनिवासन ने कहा कि महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के विकास एवं सशक्तीकरण के लिए जो भी कार्य हुए हैं, उनको गांव एवं शहर, हर स्तर पर महिलाओं तक पहुँचाएंगीं। सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए केंद्र सरकार द्वारा देश में युवा महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन ट्रीटमेंट देने की शुरुआत की है जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य को भी चुना गया है जिससे छत्तीसगढ़ की महिलाओं मे इस बीमारी से बचने के लिए एक बहुत ही सशक्त पहल है। मुद्रा योजना के तहत महिलाओं को उद्यम शुरू करने एवं देश में नए महिला उद्यमी बनने में सहायता मिल रही है।


भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा केंद्र से चल रही 15 प्रमुख महिलाकेंद्रित योजनाओं को भी छत्तीसगढ़ की जनता तक पहुँचाएगा। प्रत्येक शक्ति केंद्र में महिला लाभार्थी सम्मेलन के तहत महिलाओं को केंद्र की महिला हितैषी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वानथी श्रीनिवासन ने उम्मीद जताई कि छत्तीसगढ़ की महिलाएँ समझेंगीं कि किस तरह भाजपा प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विभिन्न योजनाओं से लाभ पहुंचा महिलाओं को सशक्त कर रही है। इसी तरह देशभर में सेल्फी विद महिला लाभार्थी कैंपेन चलाया जा रहा है जिसमें देश की 1 करोड़ महिला एवं छत्तीसगढ़ की 1 लाख महिलाओं से संपर्क किया जाएगा। वानथी श्रीनिवासन ने बताया कि महिला कार्यकर्ताओं को सशक्त करने के लिए कमल मित्र प्रोग्राम चलाया जा रहा है, जिसमें ऑनलाइन ट्रेनिंग देकर कमल मित्र इ-सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। सर्व महिला संवाद के तहत नए युवा महिला वोटरों को पंजीकृत में सहायता करने के लिए भाजपा महिला मोर्चा कार्यरत रहेगा। इसी कड़ी में कमल सखी सम्मलेनों के जरिए भी बूथ स्तर पर महिला वोटरों से जुड़ा जाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा दाँव पर लगी हुई है, वहीं दूसरी ओर पोषण अभियान योजना के तहत छत्तीसगढ़ में बच्चों को सही ढंग से पोषणयुक्त भोजन नहीं मिल पा रहा है। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए जो राशि भेज रही है, कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के कारण वह इस प्रदेश की महिलाओं तक नहीं पहुँच रही है। वानथी श्रीनिवासन ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने ऱेडी टू ईट योजना का काम महिला स्व-सहायता समूहों से छीनकर बीज निगम को सौंपा और प्रदेश की हजारों-हजार महिलाओं को बेरोजगार करने का काम किया। कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ में किये गए शराब घोटाला, कोल घोटाला, भर्ती घोटाले जैसे विभिन्न भ्रष्टाचारों व ऐसे तमाम मुद्दों को भी महिलाओं तक भाजपा महिला मोर्चा पहुँचाएगा।


इस दौरान महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री आरती सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत,भाजपा प्रदेश प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी, चम्पादेवी पावले, मंत्री भावना बोहरा, कोषाध्यक्ष संध्या तिवारी, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी डॉ. किरण बघेल भी उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html