google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महिला पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ के द्वारा 02 अक्टूबर 2023 को महिला महासम्मेलन......

Sep 30, 2023
2 min read





































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के संस्थापक योग ऋषि परम पूज्य स्वामी रामदेव महाराज जिन्होंने योग को सरलीकरण करके भारत ही नहीं पूरे विश्व में जन जन तक पहुचाया है। योग द्वारा करोडो लोगों को न केवल बीमारियो से छुटकारा दिलाया है बल्कि बीमारियो से बचाया है। कोरोना काल में योग ने लोगो की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। योग आयुर्वेद एवं स्वदेशी से स्वावलंबी भारत का निर्माण करते हुए आरोग्य, अध्यात्म एवं राष्ट्रवाद का संदेश देने वाले ऐसे परम पूज्य स्वामी महाराज की प्रिय शिष्या विदुषी पूज्या आचार्या साध्वी डॉ देवप्रिया दीदी (मुख्य केन्द्रीय प्रभारी पतंजलि योगपीठ हरिद्वार) का आगमन रायपुर छत्तीसगढ़ में हो रहा है। जो 01 अक्टूबर को माना एयरपोर्ट रायपुर में रात्रि 08.00 बजे पहुचेगी। छत्तीसगढ़ की धरा में लोगों को योग की महत्ता पर प्रकाश डालने तथा



महिलाओं को योग की प्रेरणा देने, अधिकार और कर्तव्यों का बोध कराने दिनांक 02 अक्टूबर को महिला महासम्मेलन का आयोजन होने वाला है। यह सम्मेलन जैनम भवन एयरपोर्ट के सामने वी.आई.पी. रोड रायपुर में प्रातः 09 बजे से 01 बजे तक होगा। जिसमें लगभग 1000 से 1200 बहनों तथा 500 से 700 भाईयो सहित कुल 1500 से 1700 महिलाओं, पुरुषों के शामिल होने की संभावना है। यह सम्मेलन महिला पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति, युवा भारत, पतंजलि किसान सेवा समिति, सोशल मिडिया आदि के सहयोग से आयोजित होने वाली है। योग के अन्य संगठन से भी सहयोग मिल रहे है। हम इस प्रेसवार्ता के माध्यम से आप से निवेदन करते है कि इसे अपने समाचार पत्र, इलेक्ट्रनिक मिडिया, प्रिंट मिडिया आदि में उचित स्थान दिलाने का कष्ट करेंगे। ताकि योग को प्रचार प्रसार मिल सके।





 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html