महासमुंद: राइस मिल काम करने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता....
- ANIS LALA DANI

- 22 minutes ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
महासमुंद:- के गुडरूपारा से पिटियाझर राईसमिल में काम करने के लिए गया एक युवक घर वापस नहीं लौटा, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है | गुडरूपारा महासमुंद निवासी मथूरा बाई ने बताया कि 02 सितम्बर 2026 के सुबह उसका लड़का नरेन्द्र यादव उम्र करीबन 37 साल, निवासी वार्ड नं0 27 तालाब पार गुडरूपारा प्रतिदिन की तरह चोपडा राईसमिल पिटियाझर में काम करने गया था जो घर नहीं आया, मथूरा बाई ने बताया कि नरेन्द्र का आसपास एवं रिश्तेदारो में पता तलाश करने पर भी पता नहीं चल सका | जिसके लापता होंने की शिकायत पर पुलिस ने अपराध धारा धारा 140(3) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया |




.jpg)











Comments