google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महासमुंद - विकसित भारत संकल्प यात्रा का दूसरा दिन......

Dec 19, 2023
3 min read





























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

महासमुंद - केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से शुरू की गई ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का सफर महासमुंद जिले में दूसरे दिन निरंतर जारी है। आज जिले के महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम साराडीह एवं मुढ़ेना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ प्रचार रथ के ग्राम में आगमन होने पर महिलाओं तथा ग्रामीणों द्वारा पूजा-अर्चना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थलों में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टॉल भी लगाया गया था। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आम जनता को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उसका लाभ उठाने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम स्थल में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। इस अवसर पर केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सामग्रियों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में केन्द्र सरकार द्वारा नियुक्त विकसित भारत संकल्प यात्रा के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के कोई भी पात्र हितग्राहियों को लाभ से वंचित न होना पड़े इसलिए विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के तहत सभी लोगों को योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए प्रशासन संकल्प यात्रा के साथ गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दे रही है। डॉ. चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के गारंटी के अनुरूप प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 18 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना देने का कार्य की शुरूआत कर दी है। उन्होंने कहा कि सभी बुनियादी आवश्कताओं की पूर्ति के लिए मोदी सरकार द्वारा पानी, शौचालय, सड़क स्वावस्थ्य आदि की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम सबको मोदी जी का सपना कि हर गरीब की उन्नति और प्रगति हो, प्रत्येक गांव का विकास हो के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील किया कि सभी योजनाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री पवन पटेल एवं पार्षद श्री देवीचंद राठी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत साराडीह के सरपंच को टीबी मुक्त भारत के लिए निष्क्षय प्रमाण पत्र एवं डिजिटल इंडिया के लिए संतोष सोनी को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।


महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम साराडीह में आयोजित कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 03 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया तथा 20 नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। उज्जवला योजना के अंतर्गत 15 हितग्राही को घरेलू रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। जिसमें सुशीला साहू, जानकी रात्रे, रुचि साहू, डिगेश्वरी यादव, महिला एवं बाल विकास अंतर्गत ज्योति विश्वकर्मा, खोमेश्वरी निर्मलकर, झरना साहू, आशा चेलक, अगेश्वरी शामिल है। पीएम किसान योजना अंतर्गत 05 किसानों को केसीसी कार्ड जारी किया गया। इसके अलावा आधार कार्ड पंजीयन, पीएम मुद्रा एवं सुरक्षा बीमा, जल जीवन मिशन आदि विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देकर पंजीयन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी श्रीमती भुनेश्वरी कुर्रे, सरस्वती जलक्षत्री, ईश्वर परमेश्वरी, तुकाराम ने अपने अनुभव भी साझा किया।


उन्हें आयुष्मान कार्ड से एक लाख 50 हजार रुपए का निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि डिलीवरी के दौरान विषम परिस्थिति के कारण स्वास्थ्यगत समस्याओं का सामना करना पड़ा। इस दौरान डॉक्टर ने बताया कि इलाज में लगभग डेढ़ लाख रुपए खर्च होंगे। ऐसे समय में आयुष्मान कार्ड का लाभ मिला। निःशुल्क उपचार के पश्चात सुरक्षित डिलीवरी भी हुआ। आज मैं अपने गुड़िया के साथ बेहद खुश हूं। इसी तरह उज्ज्वला योजना की हितग्राही श्रीमती सुशीला साहू ने बताया कि आज इस कैम्प में मुझे उज्ज्वला गैस कनेक्शन प्राप्त हुआ। जिसमें एक सिलेण्डर, चूल्हा, पाईप आदि शामिल है। अब मुझे लकड़ी और धुएं से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने मोदी सरकार को धन्यवाद दिया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html