google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बनाया यह रिकॉर्ड, 'टाइगर 3' 2 दिन में ही बनी 100 करोड़ी...

Nov 14, 2023
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मुंबई- सुपरस्टार सलमान खान की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं और जबरदस्त मुनाफा कमा रही हैं। अब ‘टाइगर 3’ भी इन्हीं फिल्मों के नक्शेकदम पर चलती नजर आ रही है। सलमान के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं. सलमान की दहाड़ दूर-दूर तक सुनाई दे रही है. ‘टाइगर 3’ यशराज फिल्म्स (YRF) की जासूसी यूनिवर्स की 5वीं और ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है।


इसमें सलमान के साथ-साथ कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रेवती और रिद्धि डोगरा की भी अहम भूमिका है। इमरान ने अपने करियर में पहली बार विलेन का किरदार निभाया है. रेवती कई साल पहले फिल्म ‘लव’ में सलमान की हीरोइन बनी थीं। फिल्म में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन ने खास कैमियो किया है. रविवार (12 नवंबर) को दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म की कमाई पर नजर डालें तो इसने जबरदस्त शुरुआत की और पहले दिन भारत में 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया |

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे दिन इसका जादू और बढ़ गया. सोमवार (13 नवंबर) को इसने 57.50 करोड़ रुपये कमाए। महज दो दिनों में इसकी कुल कमाई 102 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु और तमिल भाषा में भी रिलीज किया गया है। ‘टाइगर 3’ रिलीज के दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गई है। इस मामले में ‘पठान’ (70.50 करोड़) पहले, ‘जवां’ (53 करोड़) तीसरे और ‘गदर 2’ (43.8 करोड़) चौथे स्थान पर है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html