google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सोने की टेबलेट बनाकर निगला....पुलिस ने की घेराबंदी....

Jan 22, 2024
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़-

गाजियाबाद- सऊदी अरब से 25 लाख का सोना पेट में छिपाकर ला रहे दो तस्करों को क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया। रामपुर निवासी दोनों तस्कर कस्टम विभाग की आंखों में धूल झोंककर गाजियाबाद में बस अड्डे पर आ पहुंचे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। डॉक्टरों की टीम तस्करों के पेट से सोना निकालने में जुटे हैं। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी को मुखबिर ने सूचना दी थी कि दो तस्कर सऊदी अरब से सोने की तस्करी करके ला रहे हैं। तस्कर मुंबई और दिल्ली के रास्ते गाजियाबाद पहुंचने वाले हैं।

दोनों के पास 200-200 ग्राम सोना बताया गया था। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी करते हुए दोनों तस्करों को सिहानी गेट थानाक्षेत्र स्थित बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान थाना टांडा, जिला रामपुर के मोहल्ला बब्बलपुरी निवासी नदीम, मोहल्ला हाजीपुरा निवासी फुजैल के रूप में हुई।

सख्ती से पूछताछ के बाद तस्करी कबूली एडीसीपी क्राइम के मुताबिक पूछताछ करने पर दोनों तस्करों ने अपने पास सोना न होने की बात कही और क्राइम ब्रांच को गुमराह किया। मुखबिर से संपर्क करने पर उसने सूचना को बिल्कुल पुष्ट बताया। इसके बाद दोनों तस्करों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने सोना तस्करी कबूल कर ली।

उन्होंने बताया कि यह यात्री वीजा पर सऊदी अरब गए थे। वहां गोलियों के आकार में दो सौ-दो सौ ग्राम सोना खरीदा और भारत लौटते वक्त फ्लाइट में बैठने के दौरान ही पानी से गोलियों को निगल लिया। आरोपी हर बार वाहन बदलते रहे पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों तस्कर फ्लाइट के जरिये सऊदी अरब से मुंबई पहुंचे। वहां से ट्रेन पकड़कर दिल्ली पहुंचे और दिल्ली से बस में बैठकर गाजियाबाद बस अड्डे पहुंचे। यहां वह रामपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे, लेकिन क्राइम ब्रांच ने उन्हें दबोच लिया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html