माँ खारुन गंगा महाआरती समिति ने दिया आरती का आमंत्रण, मुख्यमंत्री विष्णु देव ने किया स्वीकार......
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
आगामी दिनांक 26 दिसंबर 2023 को माँ खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जनसेवा समिति द्वारा महादेव घाट रायपुर में प्रति माह पूर्णिमा की संध्या को होती आ रही खारुन गंगा आरती का वार्षिकोत्सव आयोजित होने जा रहा है। उक्त आयोजन के संदर्भ में समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर एवं समिति के सदस्यों द्वारा छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को औपचारिक रूप से मुख्यअतिथि के रूप में आमंत्रित किया जिस पर साय ने अपनी सहमति व्यक्त की और कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि इस महाआरती में वाराणसी और छत्तीसगढ़ के 108 ब्राह्मण खारुन गंगा मैया की आरती करेंगे साथ ही सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक पद्मश्री कैलाश खेर एवं पंडवानी लोकगायिका पद्मश्री उषा बारले द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments