प्रेमी युगल को अर्धनग्न अवस्था में घुमाया, गांव के 9 लोग गिरफ्तार....

साहिबगंज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने एक युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया, इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की गई और उनका सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में अर्धनग्न अवस्था में घुमाया, इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जानकारी के मुताबिक जिले के बरहटे थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थति में पकड़ लिया दोनों को रातभर बांधे रखा और उनकी जमकर पिटाई भी की, इसके बाद दोनों का सिर मुंडवाया और जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में अर्धनग्न अवस्था में घुमाया, मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया | पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने 9 लोगों को अरेस्ट किया है |
इस मामले पर थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर जोहन मालतो नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है, इसके अलावा युवती के साथ अमानवीय घटना को अंजाम देने के मामले में राम पहाड़िया, डुमरी बीमा पहाड़िया, गुईया पहाड़िया, रामा पहाड़िया, ववीया पहाड़िया, गुईया पहाड़िया, मारकुश पहाड़ियां, कुदरुम पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया गया है | पुलिस ने बताया कि सभी को कोर्ट में पेश किया गया. फिर उन्हें जेल भेज दिया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments