दिल्ली में दुर्गा पूजा और राम-लीला पर देर रात 12 बजे तक बजा सकेंगे लाउडस्पीकर......

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
सितंबर महीने की समाप्ति के बाद त्योहारों की लाइन लग जाएगी। नवरात्रि, दशहरा, दीपावली के अलावा कई अन्य त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाये जाएंगे। इन कई त्योहारों पर बड़े स्तर पर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो शायद आपको जानकारी होगी कि राजधानी में रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाना क़ानूनी अपराध है। लेकिन अब केजरीवाल सरकार ने त्योहारों को देखते हुए इसमें बड़ी छूट दी है। दिल्ली के कुछ इलाकों में अब लोग रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर बजा सकते हैं। बता दें कि लवकुश रामलीला कमेटी ने मुख्यमंत्री सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर इसमें ढील देने की मांग की थी। इसके बाद सीएम ने दिल्ली के कुछ इलाकों में समय को लेकर ढील दे दी है। छूट से संबंधित फाइल एलजी वीके सक्सेना को भेज दी गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments