google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त बिगड़ा बैलेंस, RPF जवान ने बचाया.....

Sep 25, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा है और उसका बैलेंस बिगड़ने से वह दरवाजे पर ही लटक गया और करीब 10 मीटर तक घिसटता हुआ ट्रेन के साथ आगे जाने लगा। प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ की सतर्कता से उस व्यक्ति की जान बच गई। ये घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। पूरी घटना प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम को आनंद विहार से गाजीपुर जा रही ट्रेन में सफर कर रहे अमेठी के फरवा गांव के रहने वाले महेंद्र कुमार ग़ाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के लिए नीचे उतरे थे। वह जब तक पानी लेकर लौटे तब तक ट्रेन चलनी शुरू हो गई थी। वह चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गेट पर लटक गए, इस दौरान ट्रेन की स्पीड बढ़ गई।


वह ट्रेन के साथ करीब 10 मीटर घिसटते गए। यात्री को ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच घिसटता देख आरपीएफ के एएसआई राजेन्द्र सिंह और सिपाही सत्येंद्र कुमार ने यात्री को ट्रेन से नीचे गिरने से बचाया। यदि आरपीएफ स्टाफ ने मुस्तैदी न दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html