दो दिनों तक भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक मनेगा....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
इंदौर में भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक दिगम्बर जैन समाजजन दो दिनों तक मनाएंगे। सकल दिगम्बर जैन समाज वेलफेयर सोसायटी के राहुल सेठी, सोनम जैन, रेखा जैन, कल्पना सुनील जैन, प्रभा जैन, उषा गंगवाल ने बताया कि दीपावली पर भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष दीपावली 12 नवम्बर को हैं, लेकिन अमावस्या दोपहर से लग रही है इसलिए इस बार मोक्ष कल्याणक पर्व 12 को नहीं बल्कि 13 नवम्बर को मनाया जाएगा।
दिगम्बर जैन मंदिरों में 13 नवम्बर की सुबह भगवान के निर्वाण लाडू चढ़ाए जाएंगे। 12 नवम्बर की सुबह चौदस ही रहेगी। 13 नवम्बर को श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, निर्वाणकांड पाठ के बाद निर्वाण लाडू चढ़ाए जाएंगे। दिगम्बर जैन मंदिरों में विद्युत सज्जा भी होगी। माँ पद्मावती भक्त मंडल द्वारा साधना नगर माँ पद्मावती धाम पर गुरु तेजकुमार सेठी के मार्गदर्शन में आयोजन होगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments