google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एटीएम कैश वैन से करोड़ों की लूट, मोबाइल फोन भी नहीं छोड़ा.....

Nov 11, 2023
2 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भुवनेश्वर - ओडिशा में एटीएम कैश वैन से करोड़ों की लूट का मामला सामने आया है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि नकाबपोश बदमाशों ने कटक जिले में एक एटीएम कैश वैन से 1.73 करोड़ रुपये लूट लिए. यह घटना जिले के आठगड़ इलाके में गोदीझरिया रोड पर हुई, पुलिस के मुताबिक, एसयूवी और मोटरसाइकिलों सवार करीब 10 हथियारबंद लोगों ने कैश वैन को रोका और लूटपाट की |

कैश वैन के सुरक्षा गार्ड रंजन कुमार देहुरी ने पुलिस को बताया, ‘हम गोदीझरिया में एक एटीएम मशीन में नकदी डालने के बाद लौट रहे थे, तभी एक एसयूवी हमारे सामने रुकी. पिस्तौल और धारदार हथियार लेकर 8 से 10 नकाबपोश लोगों ने हमें धमकाया और मेरी राइफल छीन ली. फिर वे नकदी से भरा ट्रंक लेकर मौके से फरार हो गए,’ कैश लोडर संजय स्वैन ने बताया कि अपराधियों ने नकदी का ट्रंक छीनने के बाद उनके मोबाइल फोन भी छीन लिये |


पुलिस ने बताया कि कैश वैन में ड्राइवर, दो सुरक्षाकर्मी और एक कैश लोडर सहित चार लोग थे. लूट की सूचना मिलने के बाद कटक (ग्रामीण) एसपी मिहिर पांडा और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. एसपी ने कहा, ‘हमने अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमों का गठन किया है. विभिन्न स्थानों पर एंट्री और एग्जिट पॉइंट को सील कर दिया है. हम पड़ोसी जिलों की पुलिस के भी संपर्क में हैं |’

पुलिस के मुताबिक कैश वैन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में पैसे डालकर आठगड़ से तिगरिया की तरफ जा रही थी, जब यह वारदात हुई. सुनसान रास्ते में लूटेरों ने पहले गाड़ी पर पत्थर फेंके, जिससे वैन की विंडस्क्रीन टूट गई. ड्राइवर ने आनन-फानन में ब्रेक लगाया. वैन में सवार सुरक्षा गार्ड और अन्य स्टाफ कुछ समझ पाते उससे पहले ही हथियारबंद लूटेरों ने गाड़ी को घेर लिया और बंदूक की नोंक पर नकदी से भरा ट्रंक लेकर फरार हो गए |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html