google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सैलून चलाता था 50 करोड़ की चोरी करने वाला लोकेश.....

Oct 1, 2023
3 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दिल्ली के उमराव ज्वेलर्स के यहां 25 करोड़ की चोरी के आरोपी लोकेश को कोर्ट ने बिलासपुर पुलिस को तीन दिन की रिमांड पर सौंपा है. इस मामले में दिल्ली पुलिस की तरफ से बरामद जेवरात की कस्टडी और आरोपी की ट्रांजिट रिमांड के लिए भी एप्लिकेशन दी गई थी. फिलहाल आरोपी तीन दिन तक बिलासपुर पुलिस की कस्टडी में रहेगा. अभी तक की पुलिस की जांच और पूछताछ में कई हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं. ये बात सामने आई है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए फुलप्रूफ प्लान बनाय था. इसके लिए उसने दिल्ली की जीबी रोड से 1300 रुपये की कटर मशीन खरीदी थी. साथ ही चांदनी चौक से 100 रुपये का हथौड़ा खरीदा था और पेंचकस व प्लास अपने घर से लाया था. घर से पेंचकस-प्लास लाना और कटर मशीन खरीदना इस बात की तस्दीक करता है कि लोकेश ने वारदात को अंजाम देने से पहले चोरी करने का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार किया था |


9 सितंबर को लोकेश सुबह करीब 11 बजे जंगपुरा पहुंचा. वह 10 से 12 सितंबर तक चांदनी चौक में रहा. फिर 12 सितंबर को मथुरा-वृंदावन के लिए ट्रेन पकड़ी. फिर 15 सितंबर को दिल्ली वापस आ गया. इसके बाद 17 सितंबर तक वो दिल्ली में रहा. फिर कश्मीरी गेट से बस से मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुआ. 21 सितंबर को वो शाम 7:33 बजे दिल्ली के सराय काले खां पहुंचा और रात 9:18 बजे जंगपुरा आया. इसके बाद 25 सितंबर की रात करीब 9 बजे उसने कश्मीरी गेट से मध्य प्रदेश के सागर के लिए बस पकड़ी. हैरानी वाली बात ये है कि ज्वेलरी शॉप में कई सीसीटीवी कैमरे थे. मगर, रविवार आधी रात के आसपास सभी क्षतिग्रस्त हो गए. शॉप के मालिक ने रविवार रात करीब 8 बजे शोरूम बंद कर दिया था. मंगलवार सुबह जब उसने शोरूम खोला तो उसके होश उड़ गए थे |


बताते चलें कि उमराव ज्वेलर्स में हुए चोरी में शामिल आरोपी लोकेश उर्फ लोकेश्वर श्रीवास कैलाश नगर थाना कवर्धा कबीरधाम का रहने वाला है. उस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 380, 457 और 413 के तहत कार्रवाई की है. आरोपी को शनिवार शाम को बिलासपुर कोर्ट में पेश किया गया. यहां दिल्ली पुलिस और बिलासपुर पुलिस की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने बिलासपुर पुलिस को आरोपी की तीन की रिमांड दी है. अभी तक की पूछताछ में ये बात भी सामने आई है कि लोकेश हर बार चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए नए लोगों को शामिल करता था. चोरी से पहले दिल्ली के शोरूम में उसने 20 घंटे बिताए थे. इस वारदात को अंजाम देने से पहले उसने अपने साथी से कहा था कि 'दिल्ली बड़ा काम करने जा रहे हैं |


इस मामले में डीसीपी साउथ-ईस्ट राजेश देव ने बताया कि हम लोग इन्वेस्टिगेशन कर रहे थे. इसी बीच 28 तारीख को इंफॉर्मेशन मिली कि दुर्ग पुलिस को चोरी के मामले में इंट्रोगेशन के दौरान किसी ने बताया कि इसने (लोकेश) अपने साथी से कहा था कि 'दिल्ली बड़ा काम करने जा रहे हैं'. हमारे पास भी लोकेश से जुड़ी कुछ जानकारी थी. उसके आधार पर मिलान किया गया तो पता चला कि ये चोरी को अंजाम देने वाला शातिर लोकेश ही है. इसके बाद उसकी ट्रैवल हिस्ट्री और ट्रैवल मोड की जानकारी जुटाई गई. साथ ही एक टीम रायपुर भेजी गई. इस दौरान उसकी लोकेशन भिलाई मिली. इस पर रेड मारी गई. इसमें बिलासपुर पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. बिलासपुर पुलिस वहां पहले पहुंची |


इस सवाल के जवाब में डीसीपी राजेश देव बताया कि लोकेश दो तीन बार यहां आया था. वो रेकी कर चुका था. रिमांड पर लेने के बाद उससे पूछताछ होगी. बताते चलें कि ज्वेलरी शोरूम में 25 करोड़ के गहने चुराने वाले लोकेश ने इस वारदात के बाद दिल्ली पुलिस की नींद उड़ा दी थी. उसके पकड़े जाने के बाद पुलिस को पता चला कि लोकेश छत्तीसगढ़ में चोरी की एक वारदात में पुलिस से बचने के लिए घूमते-घूमते दिल्ली पहुंचा था. उसके शैतानी दिमाग की प्लानिंग को समझने के लिए आपको दिल्ली से 1100 किमी दूर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जाना होगा. पुलिस सूत्रों की मानें तो लोकेश श्रीवास कभी बिलासपुर में सैलून चलाता था. लोगों के बाल काटता था. हमेशा मुस्कुरा कर लोगों से मिलता था. किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी कि नाई का काम करने वाले लोकेश के शैतानी दिमाग में चोरी की ऐसी प्लानिंग चल रही थी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html