google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सदन की सुरक्षा में हुई चूक पर बोले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला...

Dec 13, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बुधवार को सदन की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में सदन को जानकारी देते हुए बताया है कि दोनों लोगों (सदन में कूदने वाले युवकों) को पकड़ लिया गया है और उनके पास मौजूद सामग्रियों को भी जब्त कर लिया गया है। बिरला ने यह भी बताया कि संसद भवन के बाहर से भी दो लोगों को पकड़ा गया है।


दोपहर दो बजे सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होने पर सदन को जानकारी देते हुए लोकसभा स्पीकर बिरला ने बताया कि जो घटना शून्य काल के समय घटित हुई थी, उस घटना की लोकसभा अपने स्तर पर संपूर्ण जांच कर रही है और इस संबंध में दिल्ली पुलिस को भी आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। लेकिन, जो हम सबकी चिंता थी कि वह धुआं क्या था? तो, अभी तक प्रारंभिक जांच में वह सामने आया है कि वह धुआं साधारण और सनसनी फैलाने वाला धुआं था, इसलिए यह धुआं चिंता का विषय नहीं है, इसकी प्रारंभिक जांच कर ली गई है।


सदन में विपक्षी सांसदों द्वारा चर्चा की मांग पर बिरला ने कहा कि घटना की प्रारंभिक जांच अभी जारी है और अंतिम जांच में तथ्यों को सामने आने के बाद वह सदन को तथ्यों से अवगत कराएंगे। दरअसल, बुधवार को लोकसभा में शून्यकाल की कार्यवाही के दौरान अचानक सदन में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अचानक दर्शक दीर्घा से 2 युवक सदन में कूद पड़े और इनमें से एक युवक ने सीटों पर कूदते हुए आगे की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया। उस समय सदन में मौजूद सांसदों ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने जूते से कुछ निकालने का प्रयास किया।


कई सांसदों ने यह भी बताया कि उस समय सदन के अंदर पीला सा धुंआ भी नजर आया। सांसदों ने दोनों को पकड़कर सुरक्षाकर्मियों के हवाले किया। सदन की कार्यवाही का संचालन कर रहे पीठासीन सभापति राजेन्द्र अग्रवाल ने लोकसभा की कार्यवाही को तुरंत रोककर सदन को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।


लोकसभा की सुरक्षा में चूक की यह बड़ी घटना उसी दिन हुई है जब देश भारत के लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर संसद भवन पर 13 दिसंबर, 2001 को हुए आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर इस भयावह हमले के दौरान शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को याद कर रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html