google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में शामिल हुए स्थानीय लोग - नंदन सिंह, जिला अध्यक्ष, AAP...

Aug 9, 2023
2 min read











































  • स्थानीय मुद्दों पर AAP का विधायक आवास घेराव अभियान जारी

  • रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल की सद्बुद्धी के लिए AAP ने किया यज्ञ

  • बृजमोहन अग्रवाल द्वारा चुनाव पूर्व घोषणा का दस प्रतिशत भी नहीं हुआ काम- विजय झा, AAP

  • ठगा सा महसूस कर रही रायपुर दक्षिण विधानसभा की जनता- उत्तम जायसवाल, प्रदेश सचिव AAP

  • मांगे पूरी नहीं होने तक जारी रहेगी पार्टी की प्रदेशव्यापी आंदोलन- विजय गुरुबाक्षिणी, लोकसभा अध्यक्ष, AAP

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- रायपुर, 09 अगस्त 2023 छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी स्थानीय मुद्दों को लेकर सभी 90 विधायकों के आवास का घेराव कर रही है। अभियान के इसी क्रम में आज 9 अगस्त (अगस्त क्रांति दिवस) को 'AAP' ने नहर लिंक रोड, भारत माता चौक स्थित रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल के निवास का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर 'AAP' ने स्थानीय विधायक द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में मतदाताओं से किए गए वादों और आश्वासन को चुनाव से पहले पूरा करने हेतु सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन भी किया।


जिला सचिव विजय कुमार झा ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा के नेता कंबल ओढ़ कर घी पीने में लगे हुए हैं, उन्हें आम आदमी की समस्या नहीं दिखती है। उन्होंने कहा कि 5 साल बीतने को हैं लेकिन अब तक स्थानीय विधायक बृजमोहन अग्रवाल द्वारा जनता से किए गए वादों का दस प्रतिशत कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। बृजमोहन अग्रवाल ने बीस क्षेत्र की शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, मंदिरों, तालाबों और शासकीय भूमि की सुरक्षा, सड़क चौड़ीकरण, सीवर लाइन सुदृढ़ीकरण जैसी चुनावी वादें की गई थीं। वहीं, साढे चार साल बाद भी विधायक जी के वादें केवल खोखले ही साबित हुए हैं। जिससे मतदाताओं में आक्रोश की भावना है।


विजय झा ने कहा कि शहर की समस्याओं को लेकर न कांग्रेस, न बीजेपी और न किसी अफसर/प्रतिनिधी ने ही इस मसले पर ध्यान दिया। जबकि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों में ज्ञापन देकर जलभराव की समस्या से अवगत कराया था, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसका खामियाजा आज जनता भुगत रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में संक्रामक बिमारियों का प्रसार तेजी से होता है इसलिए सरकार को प्रभावित क्षेत्रों में उचित व्यवस्थाएं करनी चाहिए। जिससे जनता को किसी प्रकार की समस्या न होने पाएं।

गौरतलब है कि इस अभियान की शुरुआत 01 अगस्त 2023 से राजधानी रायपुर के विस क्षेत्र रायपुरा पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन के साथ हुई थी। रायपुर "AAP" के जिलाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं व भारी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पार्टी ने विधायक की सदबुद्धि हेतु यज्ञ-हवन कर अनोखे अंदाज में अपना आक्रोश दर्ज कराया था।


वहीं, घेराव में वरिष्ठ नेता मुन्ना बिसेन, रायपुर जिलाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, उत्तम जायसवाल, लोकसभा अध्यक्ष विजय गुऱबक्क्षानी, एमएम हैदरी, दुर्गा झा, नवनीत नंदे, एकांत अग्रवाल, वीरेंद्र पवार, सागर क्षीरसागर, रेखा अग्रवाल, कलावती मार्को, तरुण बैद, संतोष कुशवाहा, रघुनाथ यादव, सुरेंद्र विसेन, पवन सक्सेना, संदीप गुप्ता, आदित्य मिश्रा, नरेंद्र ठाकुर, शिवराम गुप्ता, अजीम खान, मोहम्मद काशिफ, शोभा ठाकुर, शकुंतला मांडले, सूर्य साहू, महेश उपाध्याय, प्रसन्ना पांडे शिवकुमार शर्मा, गौरव सिंह, किशोर सोनी, विकास दास मानिकपुरी, सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html