google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

लोडर को डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, 7 लोगो की मौत, कई घायल.....

Dec 18, 2023
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जालौन - उरई में तीर्थस्थल दर्शन कर लोडर वाहन से लौट रहे एक ही गांव के दो दर्जन से ज्यादा लोगों के साथ बड़ा हादसा हो गया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे लोडर पलट गया। गांव के एक शिक्षक का मासूम बेटा, पत्नी, मां और छात्रा की मौत हो गई। हादसे में डेढ़ दर्जन के करीब घायल हो गए हैं। घटना के तुरंत बाद चालक डंपर लेकर वहां से भाग गया। डकोर कोतवाली क्षेत्र के मोहाना गांव के रहने वाले एक कोचिंग टीचर लालू उर्फ दूर्वासा यादव अपने छात्रों को लेकर मध्य प्रदेश के दतिया में पीतांबरा माता के दर्शन करने गए थे।

लोडर को डंपर ने जोरदार टक्कर मारी लोडर में गांव की कुछ पुरुष व महिलाएं भी थीं। रविवार को देर रात लौटते समय करीब पौने एक बजे शहर कोतवाली के कैथेरी टोल प्लाजा के पास सर्विस लेन से उतरते वक्त उनके लोडर को पीछे से एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे लोडर पलट गया।


घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया वहीं छात्र आयुष, आकांक्षा, रितिका, विशाल, ओमनी रजनी, अंजलि आदि कई लोग घायल हो गए। गंभीर हालत होने पर शिक्षक दुर्वासा को हायर सेंटर झांसी रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई।


मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही चार ने दम तोड़ा लोडर में बैठे सभी दो दर्जन लोग गंभीर घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही चार ने दम तोड़ दिया। लालू उफ दूर्वासा यादव का दो साल का बेटा अनुरुद्ध, पत्नी प्रियंका देवी (28), मां मुन्नी देवी (50), छात्रा नैंसी (16) की मौत हो गई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html