सो रहे मासूम के मुंह से निकली झाग, बच्चे की हुई मौत, जानिए पूरी खबर........

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत नागिनभांठा में शोक की लहर दौड़ गई, जब एक तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत की खबर सामने आई | जहरीले छिपकली (Lizard) मासूम के मुंह में घुस जाने के कारण उसका निधन हो गया. इस हृदय कांप जाने वाली घटना के बाद मुहल्ले में मातम का माहौल पसर गया है |
बताया जा रहा है कि राजकुमार सांडे का पूरा परिवार नागिनभांठा में रहता है | दो भाई बहनों में सबसे छोटा बच्चा जगदीश पांडे घर में सो रहा था. उसकी मां पास में ही मौजूद दुकान में कुछ सामान लेने गई हुई थी | इसी दौरान छिपकली मासूम के मुंह में घुस गई जिससे उसकी मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | पुलिस ने बताया कि पी.एम रिपोर्ट (P.M Report) आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments