समय रहते 6 लोगों की बचाई जान, देवदूत बनकर पहुंचे डाॅक्टर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :
बलौदाबाजार जिला चिकित्सालय के डाॅक्टर देवेश वर्मा जिसमें वे रात को सड़क हादसे में घायल 6 लोगों का घटना स्थल पर ऊपचार कर रहे | उन्होंने घटना स्थल से घायलों को अस्पताल भी लाया और उनका इलाज शुरू किया | घटना बीती रात्रि पलारी थाना क्षेत्र के पलारी बलौदाबाजार मुख्य मार्ग की है |
ट्रक को ओव्ह्ररटेक करते समय बाइक सवार आपस में टकराकर ट्रक की चपेट में आ गए, जिसमें एक बुरी तरह घायल हो गया और पांच अन्य घायल हो गए | लोग मदद के लिए चीख पुकार कर रहे थे | इसी समय बलौदाबाजार जिला चिकित्सालय से ड्यूटी कर पलारी जा रहे डाॅ. देवेश वर्मा सर्जन ने घायलों को देख तत्काल गाड़ी रोकी और घटना स्थल पर प्राथमिक ऊपचार किया एवं स्वयं घायलों को ऊठाकर एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय लाकर इलाज प्रारंभ किया |
उनकी मानवता की लोग प्रशंसा कर रहे हैं | एक ओर जहां डाॅक्टरों को अक्सर मरीजों के परिजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ता है | वहीं आज भी ऐसे डाॅक्टर हँ, जो मानवता दिखाने में पीछे नहीं हटते हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments