google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

करंट की चपेट में आने से गई जान, 5 हाथियों की मौत....

Nov 21, 2023
1 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी वन क्षेत्र के ऊपरबांधा जंगल के पास करंट लगने से पांच हाथियों की मौत हो गई। इनमें तीन शिशु हाथी, एक नर और एक मादा हाथी हैं। इनकी मौत 33,000 वोल्ट के करेंट की चपेट में आने से हुई है। घटना सोमवार रात की है।


हाथियों की मौत की जानकारी तब हुई, जब कुछ ग्रामीण सूखी लकडियां और पत्ते लाने के लिए जंगल में गये। उन्होंने जंगल में मरे हुए हाथियों को देखा और उनकी तस्वीरें खींच कर लाए। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। ग्रामीणों का कहना है कि इन हाथियों की मौत वन विभाग एवं बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से हुई है। दरअसल, ऊपरबांधा जंगल में मात्र 11 फीट की ऊंचाई से 33,000 वोल्ट का तार गुजरा है। वन विभाग ने कुछ दिन पहले ही जंगल में ट्रेंच की खुदाई की है और मिट्टी का टीला बगल में ही पड़ा रहने दिया। हाथी यहां से गुजर रहे थे। संभावना जताई जा रही है कि रास्ता पार करने के एक हाथी मिट्टी के टीले पर चढ़ा तो ऊपर से गुजर रहे 33,000 वोल्ट के तार की चपेट में आ गया।


साथ-साथ चल रहे बाकी हाथी भी उसके संपर्क में आने से जान गंवा बैठे। इसी महीने पूर्वी सिंहभूम में करंट लगने से दो अन्य हाथियों की मौत हो गई थी। वन विभाग का कहना है कि बार-बार की शिकायत के बावजूद बिजली विभाग हाथियों के विचरण वाले इलाकों में बिजली के खंभों की ऊंचाई नहीं बढ़ा रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html