google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नन्ही सी गुडिय़ा ने ट्यूबलाईट चालू कर किया कुकरेजा के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन.....

Nov 6, 2023
2 min read







































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

अँधेरे में पड़े उत्तर विधानसभा को ट्यूबलाइट करेगा दूर - कुकरेजा

रायपुर - उत्तर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अजीत कुकरेजा के पंडरी स्थित रेमंड शोरूम के बाजु में मुख्य चुनाव कार्यालय का नन्हीं सी गुडिय़ा ने ट्यूबलाईट चालू कर उद्घाटन किया। इस दौरान कुकरेजा ने कहा कि वर्षो से अँधेरे में पड़े उत्तर विधानसभा को ट्यूबलाइट पर बटन दबाकर जनता अँधेरा दूर करेगी। मुख्य चुनाव कार्यालय उद्घाटन के साथ ही कुकरेजा ने तेलीबांधा व नहरपारा भी चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।


वर्षो से अँधेरे में पड़ा उत्तर विधानसभा उस समय जगमग हो गया जब निर्दलीय प्रत्याशी अजीत कुकरेजा के पंडरी स्थित रेमंड शोरूम के बाजू में मुख्य चुनाव कार्यालय का नन्हीं सी गुडिय़ा ने ट्यूबलाईट चालू कर उद्घाटन किया, क्योंकि कुकरेजा को चुनाव आयोग ने ट्यूबलाइट का चुनाव चिन्ह आबंटित किया है। कुकरेजा के कार्यकर्ता एवं समर्थको ने अपने घरों व दुकानों में ट्यूबलाइट लगाना शुरू कर दिया है और उनका प्रचार प्रसार कर रहे है ताकि वे भारी मतों उत्तर विधानसभा से विजयी हो सकें। कुछ कार्यकर्ता तो अपने बाइक और गाडियों में भी ट्यूबलाइट लगाकर विधानसभा क्षेत्र में घूम रहे है।


मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कुकरेजा ने कहा कि उत्तर विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य किया जायेगा क्योंकि वर्षो से अँधेरे में पड़े उत्तर विधान सभा को ट्यूबलाइट पर बटन दबाकर जनता अँधेरा दूर करेगी। जनसम्पर्क के दौरान उन्हें जनता का भरपूर प्यार और स्नेह मिल रहा है। कुकरेजा ने दीपावली से पहले खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस दिवाली ट्यूबलाइट वाली- सभी कार्यकर्ता एवं उत्तर विधान सभा की जनता ने अपने अपने घरो में ट्यूबलाइट लगाने की बात कही है, अब देखना यह होगा की इस दिवाली चुनावी वर्ष में क्या क्या रंग दिखाती है।


मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद के बाद कुकरेजा अपने जनसंपर्क अभियान के अगले पड़ाव पर निकले पड़े और तेलीबांधा श्याम नगर रोड स्थित नामदेव भवन व नहरपारा पिथालिया काम्प्लेक्स में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अजीत कुकरेजा के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html