कटघोरा के महेशपुर-घुचापुर में मिला लीथियम का भंडार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कोरबा- कोरबा जिला अब लीथियम के लिए दुनिया के नक्शे में दर्ज होगा। मोबाइल और ई-वाहनों की बैटरी के लिए जरूरी लीथियम का भंडार कटघोरा के महेशपुर-घुचापुर में मिला है। केंद्र सरकार ने इसके व्यवसायिक खनन के लिए कंपोजिट लाइसेंस का टेंडर जारी कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, इसमें छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित कटघोरा- घुचापुर में स्थित लिथियम ब्लॉक भी सम्मिलित है। सर्वे के अनुसार यहां पर्याप्त मात्रा में रेअर अर्थ एलिमेंट्स की उपलब्धता है। केंद्र द्वारा महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी प्रक्रिया 29 नवम्बर से प्रारंभ की गई है। वहीं बोली जमा करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी निर्धारित की गई है। जानकारी के अनुसार, यहां इसके अलावा लीथियम सहित अन्य दुर्लभ धातु के लिए देश में 20 ब्लॉक के लाइसेंस के लिए भी टेंडर शुरू कर दिया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments