धान के खेत में छिपा रखी थी शराब, पुलिस ने मारे छापे में 70 लीटर से ज्यादा अवैध व्हिस्की बरामद....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
कोरबा जिले की कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने एक आरोपी के घर के पास स्थित धान के खेत में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। मध्य प्रदेश निर्मित इस अवैध खेप में गोवा व्हिस्की के 389 पाव शामिल हैं, जिनकी कुल मात्रा 70.02 लीटर है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पकड़ा गया व्यक्ति इसी क्षेत्र के अलगाडाड घोसारा गांव का रहने वाला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस अवैध शराब को बड़े पैमाने पर खपाने की योजना थी, जिसे खेत में सुरक्षित तरीके से छिपाकर रखा गया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई थी और इसके तार कहां तक जुड़े हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments