ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष द्वारा 50 लाख की शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिहार- घंटे भर के अंदर ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने लगभग 50 लाख मूल्य के शराब के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के कारोबारियों को गिरफ्तार किया है | पुलिस ने कंटेनर से 500 और पिकअप से 90 कार्टन शराब बरामद की है |
शराबबंदी वाले बिहार में पहुंच रही शराब बिहार सरकार ने वर्ष 2016 में शराबबंदी की घोषणा की थी | उसके बाद भी बिहार में चोरी-छिपे शराब की खेप पहुंच रही है | पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम लगातार दबिश बना रही है | की सुबह ब्रह्मपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शराब लदा कंटेनर पटना की ओर जा रहा है |
सूचना पर ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने निमेज रोड में छापेमारी कर कंटेनर को जब्त कर लिया | तलाशी के दौरान कंटेनर से 500 कार्टन इंपीरियल ब्लू शराब बरामद की गई | इस मामले में पुलिस ने राजस्थान के बाड़मेर निवासी शमिला राम के पुत्र पूरा राम को गिरफ्तार किया है | राजस्थान नंबर के कंटेनर लदे शराब को पटना ले जाया जा रहा था |
डिस्पोजल में छिपाकर रखी थी शराब ब्रह्मपुर पुलिस अभी कंटेनर लदे शराब का हिसाब-किताब कर ही रही थी | तभी यूपी की ओर से शराब की खेप आने की सूचना मिली | पुलिस ने टीम गठित कर बक्सर-आरा फोरलेन पर छापेमारी कर पिकअप को जब्त कर लिया | शराब की खेप डिस्पोजल ग्लास के बीच छिपाकर ले जाई जा रही थी | पुलिस ने पिकअप से 90 कार्टन 8पीएम शराब बरामद किया | पुलिस ने यूपी बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के नीरापुर गांव निवासी निजामुद्दीन के पुत्र बाबूद्दीन और बलिया के सुगहर थाना क्षेत्र निवासी स्व.बालमुनी यादव के पुत्र रासबिहारी यादव को गिरफ्तार किया है | पुलिस शराब कारोबार से जुड़े नेटवर्क को खंगाल रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments