ड्राय डे पर लाखों की शराब जब्त, महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भिजवाया जेल.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
इन्दौर / ड्राई डे (2अक्टूबर) को आबकारी विभाग इंदौर ने बड़ा अभियान चलाते हुए एक रिहायशी मकान से 65 हजार रूपए मूल्य की 20 पेटी देशी मदिरा जब्त करने के साथ आदतन अपराधी इंदिरा बाई को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया। आबकारी विभाग ने एक दिन पूर्व भी 02 दोपहिया वाहन और 12 पेटी(108 बल्क लीटर) देशी मदिरा जब्त की।
इस मामले में भी 02 आरोपियों वीरू पिता हीरालाल जाटव उम्र 34 वर्ष निवासी शिव नगर और रमेश पिता लक्की मीणा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। जब्त सामग्री की कीमत लगभग दो लाख 45 हजार रूपए बताई गई। ये कार्रवाई सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के निर्देशन में वृत्त मालवा मिल अ के उपनिरीक्षक महेश पटेल और वृत्त छावनी के उपनिरीक्षक राजेश तिवारी व उनकी टीमों ने की।
वहीं आबकारी वृत महू अ व महू ब की संयुक्त कार्यवाही में पत्थर नाला गुजरखेड़ा सुतरखेड़ी अम्बाचन्दन भगोरा कोदरिया गंगलिया खेड़ी महू गांव इन्दोर मुबई हाईवे के ढाबे पर कार्यवाही की गई उक्त दबिश में 13 स्थानो पर दबिश देकर धारा 34(1) क व 34(f) के कुल 11 प्रकरण पंजीबद्ध कर 9 आरोपियों को हिरासत में लिया। उक्त कार्यवाही में कुल 58.5 बल्क लिटर देशी मदिरा,36 बल्क लिटर माल्ट,5.4 लीटर विदेशी मदिरा , 55 लिटर हाथ भट्टी मदिरा व 200 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त कर मौके पर नष्ट किया गया। जप्त मदिरा व महुआ लहान का कुल अनुमानित बाजार मूल्य 57265 रुपये है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments