google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सातपारा-अभनपुर रोड में शराब कोचिया गिरफ्तार...

Jan 5, 2024
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर - सातपारा-अभनपुर रोड में शराब कोचिया को अरेस्ट किया गया है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर सातपारा अभनपुर की ओर जा रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी अभनपुर के नेतृत्व में थाना अभनपुर पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति एवं वाहन की पतासाजी करते हुए ग्राम सातपारा स्थित मेन रोड पास दोपहिया वाहन एवं व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।


पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम योगेश पहाडी निवासी सातपारा अभनपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में देशी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में योगेश पहाडी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी योगेश पहाडी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 33 पौवा देशी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सी जी/07/बी टी/7453 जुमला कीमती लगभग 90,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 13/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


गिरफ्तार आरोपी – योगेश पहाडी पिता गोविन्द पहाडी उम्र 21 वर्ष निवासी सातपारा थाना अभनपुर रायपुर।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html