google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शराब कारोबारी को VIP स्टाइल पड़ा महंगा, हुई गिरफ्तारी, जानिए पूरा मामला...

Jul 23, 2023
2 min read











गाजियाबाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद शनिवार को तगड़ा एक्शन लिया। पुलिस ने एक व्यापारी की एस्कॉर्ट में लगी दो स्कॉर्पियो से काली फिल्में उतारी, उनमें लगा सायरन हटाया गया और गाड़ियों में व्यापारी के साथ चल रहे बाउंसर्स पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार भी किया गया। दरअसल, एक आम आदमी ने रोजाना निकलने वाले इस कथित वीआईपी काफिले का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। व्यापारी के साथ चलने वाले बाउंसर्स ने वीडियो बनाते वक्त उस आम आदमी को भी धमकाते हुए वीडियो डिलीट करने को कहा था। बताया जाता है कि गाजियाबाद में शराब कारोबारी ने वीआईपी दिखने की होड़ में सबको पीछे छोड़ दिया। वह दो ब्लैक स्कॉर्पियो जेड ब्लैक शीशे कराकर चलता था। गाड़ियां पूरे रास्ते हूटर बजाती थी। सोशल मीडिया पर शनिवार को वीडियो वायरल हुआ तो गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई। दोनों स्कॉर्पियो से ब्लैक फिल्म उतरवा दी। उनके चालान काटते हुए एफआईआर भी करवाई गई।

बताया जा रहा है कि यह काफिला गाजियाबाद के शराब कारोबारी राजेश ब्रिज और अभिषेक ब्रिज का है। दोनों कारोबारी पिता-पुत्र गाजियाबाद के सेकेंड नेहरू नगर में रहते हैं। इनका ऑफिस नोएडा में सेक्टर-63 में बहलोलपुर पुलिस चौकी के पास है। जब भी दोनों अपने घर से निकलते हैं तो इनके साथ चलने वाले बाउंसर ट्रैफिक रोक देते हैं। गाजियाबाद से लेकर नोएडा के सेक्टर 63 में इनके ऑफिस तक एस्कॉर्ट गाड़ियां लगातार सायरन बजाती चलती हैं। रास्ते में ट्रैफिक नियमों का भी पालन नहीं किया जाता है। लेकिन, किसी पुलिसकर्मी ने आज तक इन्हें नहीं रोका।

शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में बीच में पिता-पुत्र की बीएमडब्ल्यू कार चल रही है। उसके आगे-पीछे एक-एक ब्लैक स्कॉर्पियो है। इन स्कॉर्पियो पर चारों तरफ 'एस्कॉर्ट' लिखा हुआ था। वीडियो वायरल होने पर यूपी पुलिस ने ट्वीट करके कार्रवाई के निर्दश दिए। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने दोनों स्कॉर्पियो से हूटर निकलवा दिए और ब्लैक फिल्म उतरवा दी। दोनों गाड़ियों का चालान भी काटा।

एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा उक्त गाड़ियों का चालान किया गया। उनके हूटर और सायरन निकाले गए हैं। गाड़ियों में बैठे बाउंसर्स पर एक व्यक्ति को धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html