लायन्स बैडमिंटन ट्राफी स्पर्धा शुरू - देवांशी उलटफेर कर सेमीफाइनल में......

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
लायन्स क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी -1और सरताज अकादमी द्वारा आयोजित दूसरी लायन्स बैडमिंटन ट्राफी खुली विद्यालयीन स्पर्धा में चैताली परमार, देवांशी गर्दे,ऐशानी गोयल और रिद्धिमा सूद ने 13 वर्ष बालिका, आरोही गोयल, पहल चडोकर, सव्या जोशी और भव्या जैन 9 वर्ष बालिका एवं ऐशानी गोयल, धयांशी गुरसहानी, प्रतिष्ठा पांडे और मांडवी गॉंधी 11 वर्ष बालिका के सेमीफाइनल में आई। शोभित गुप्ता, तीर्थ गोयल, अवनीश नेकिए, सक्षम गुप्ता, कनिष्क कदम, मन बडजत्या, रिशान नांदेडकर और मोहम्मद अजमीर बेग ने 11 वर्ष बालक, तनिष्क राजपूत, आरव गोयल, आरव राज बग्गा, शोभित गुप्ता, आराध्य सागर, तीर्थ गोयल, भव्या चडोकर और आर्यन बल ने 13 वर्ष बालक एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
मल्हार क्रीडा मंडल में लायन्स इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 डिस्ट्रिक्ट गवर्नर यश शर्मा ने स्पर्धा का उदघाटन किया। डॉ. शैलबाला अग्रवाल ने अध्यक्षता की। डॉ. जवाहर बिहानी, मल्हार क्रीडा मंडल के अनिल बारगल, सरताज अकादमी प्रबंध निदेशक और मुख्य निर्णायक धर्मेश यशलहा, परविंदर सिंह भाटिया, डॉ. अभय बिहाणी अतिथि थे। संयोजक चंद्र कुमार चौहान ने संचालन किया। विनोद जोशी ने आभार व्यक्त किया। प्रकाश जोशी, चंद्रकुमार चौहान, राधेश्याम उपाध्याय, नितिन नीमा, कीर्ति श्रीवास्तव, निखिल जोशी आदि ने स्वागत किया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments