google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सड़क हादसे में तीन घरों के चिराग बुझे, दोस्तों की आखिरी बर्थडे पार्टी...

Jan 7, 2024
2 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भागलपुर - बिहार में तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है, ताजा मामला भागलपुर के नवगछिया का है, यहां सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई है, तीनों दोस्त बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल पर सवार होकर बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे, पार्टी के बाद तीनों वापस जा ही रहे थे कि उनकी सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई | तीनों लड़के नवगछिया के मकनपुर चौक पर एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए. फिर वहां से जब लौट रहे थे तो अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए. इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना रविवार अल सुबह चार बजे की है. सड़क हादसा नवगछिया में बाबा विशु राउत पुल के पास हुआ |


मृतकों की पहचान सहरसा जिला के रघुनाथपुर के प्रिंस कुमार (23), नवगछिया के कदवा थाना क्षेत्र के प्रतापनगर निवासी सुकेश कुमार (20) और इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के सूरज कुमार उर्फ राहुल (22) के रूप में हुई है. पुलिस ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरी घटना की जांच शुरू की है, दरअसल, नवगछिया थाना की गश्ती टीम सुबह 5 बजे बाबा विशु राउत पुल पर गश्ती के निकली थी. तभी उनकी नजर सड़क पर लगी भीड़ पर पड़ी. नजदीक जाने पर पता चला की तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है, आनन-फानन में वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और शवों की शिनाख्त करने और पोस्टमार्टम कराने के अनुमंडल अस्पताल लाया गया |


मृतक युवकों के पास से उनके मोबाइल फोन मिले. जिसके जरिए परिजनों को सूचना दी गई, घर के चिरागों की मौत की खबर सुनकर परिजन फूट-फूट कर रोने लगे, वहीं से पता चला कि तीनों एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए थे, मृतक सूरज के परिजन रंजीत ने बताया कि वह उनका भतीजा था, सूरज कटिहार नवोदय स्कूल में पढ़ता था, बीमारी की वजह से छुट्टी लेकर आराम करने के लिए घर आया था | रात में घर में कह कर निकला था की हम दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में जा रहे हैं | वहीं, मृतक प्रिंस के बुआ के लड़के धर्मेंद्र कुमार मंडल ने बताया कि वह कदवा के पैथोलॉजी में लैब टेक्नीशियन का काम करता था. प्रिंस की शादी 6 साल पहले ही हुई थी | उसका एक तीन साल का बेटा भी है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html